फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाथरस डिपो ने नोएडा होते दिल्ली के लिए चलाईं पांच बसें

Tue, 19 Aug 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से हाथरस डिपो को अच्छी खासी संख्या में बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इस क्रम में डिपो अधिकारियों ने नोएडा और आनंद विहार के लिए पांच अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हाथरस से नोएडा के लिए नोएडा डिपो की ओर से करीब नौ बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, लेेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने पर इन बसों की संख्या 20 तक पहुंच जाती है। ऐसे में हाथरस डिपो की ओर से अब तक मात्र एक बस का संचालन नोएडा के लिए किया जा रहा था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए पांच और बसों का संचालन शुरू किया गया है।
यह बसें नोएडा होते हुए आनंद विहार तक जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि नोएडा और आनंद विहार के लिए पांच बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अभी यात्रियों की मांग के आधार पर यह बसें चलाई जा रही हैं। इनकी समय सारणी भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें