फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दिल्ली से हाथरस तक दो बार टूटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग, रेल यातायात बाधित

विज्ञापन
हाथरस: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग को ठीक करते रेलवे कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को कपलिंग टूटने से दो बार दो भागों में बंट गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। साहिबाबाद और हाथरस जंक्शन के निकट दो बार कपलिंग टूटी। इस घटना के बाद यात्री आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। करीब 40 मिनट बाद कपलिंग जोड़कर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भुवनेश्वर जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जब आनंद विहार से रवाना हुई तो चंद मिनट बाद ही साहिबाबाद पर उसकी कपलिंग टूट गई। तब कपलिंग को जोड़कर इसे रवाना किया गया। थोड़ी देर बाद ही फिर हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से पहले धौरपुर चौकी के निकट साढ़े 10 बजे फिर से इस ट्रेन की कपलिंग टूट गई और ट्रेन दो भागों में बंट गई।
अचानक तेज झटका लगने से यात्री दहशत में आ गए। दो बार कपलिंग टूटने से डरे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर रेलवे प्रशासन ने कुछ कर्मियों को वहां भेजा। कपलिंग को फिर से जोड़ा गया। करीब 40 मिनट बाद 11.10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। हाथरस जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना था कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। इसको ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें