फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस केसः पीड़िता परिवार बोला- हमारे खिलाफ रची जा रहीं साजिशें, इससे तो अच्छा है कि हमें जहर दे दिया जाए

Thu, 08 Oct 2020 10:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पीड़िता की रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल से आरोपियों द्वारा भेजे गए पत्र के मामले में बिटिया के पिता और अन्य परिवार वालों का कहना है कि उनके खिलाफ रोजाना साजिशें रची जा रहीं हैं। उनको फंसाया जा रहा है। इस तरह की साजिश से अच्छा है कि हमें जहर दे दिया जाए। 

विज्ञापन


बिटिया के पिता, मां और अन्य परिजनों को जब यह बात बताई गई कि आरोपियों ने पत्र में खुद को निर्दोष बताया है। एक आरोपी संदीप ने खुद की दोस्ती उनकी बेटी के साथ बताई है। पत्र में यह भी कहा है कि दोस्ती का विरोध उसके परिजन करते थे और इसी के चलते लड़की की मां और उसके भाई ने उसे जमकर मारापीटा था, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं। 
पत्र पर चारों आरोपियों की अंगूठा निशानी है। इस पत्र के बारे में बिटिया के पिता और अन्य परिवार वालों से पूछा गया तो उन्होंने इसे एक साजिश बताया। बिटिया के पिता का कहना था कि रोजाना हमारे खिलाफ साजिशें रचीं जा रहीं हैं। कभी मोबाइल नंबर की सीडीआर से यह बताया जा रहा है कि हमारे और आरोपी परिवार के बीच संपर्क थे। अब आरोपी की ओर से यह पत्र भेजा गया है। हमें न्याय चाहिए। इस तरह की साजिश से बढ़िया है कि हमें जहर दे दिया जाए। हमारी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, उसकी हत्या कर दी गई और हमें उसका चेहरा भी नहीं देखने दिया गया। जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हमारे विरोधी लगातार हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यह भी उसी साजिश का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें