फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कड़ी सुरक्षा में अपने खेत पहुंचे बिटिया के परिजन, बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम संतुष्ट हैं

Tue, 27 Oct 2020 01:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के परिजन कड़ी सुरक्षा में पहुंचे खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चंदपा स्थित बिटिया के गांव में एक बार फिर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया है। इससे परिवार वालों की परेशानी फिर से बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को कई दिनों के बाद कड़ी सुरक्षा में बिटिया के परिजन अपने खेत में बाजरे की फसल काटने के लिए पहुंचे। वहीं फैसले को लेकर परिजनों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अच्छा है। हमारे साथ न्याय होना चाहिए।

बिटिया के भाई ने बोला कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम संतुष्ट हैं। निगरानी और जांच कोई भी करे, हमें तो न्याय चाहिए। परिजनों ने यह भी कहा कि वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संतुष्ट हैं। पुलिस इस समय उनकी पूरी सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मामले का ट्रायल करवाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ट्रायल को फिलहाल राज्य से बाहर दिल्ली स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा है कि जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी तब उसके बाद ट्रायल के स्थानांतरण पर विचार किया जा सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई जांच की निगरानी इलाहाबाद उच्च न्यायालय करेगा। सीबीआई वहां स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगी। मामले में जांच की निगरानी सहित सभी पहलुओं की देखरेख इलाहाबाद उच्च न्यायालय करेगा और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अभी इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है, ऐसे में तुरंत स्थानांतरण की जरूरत नहीं है। अन्य सभी चीजो पर उच्च न्यायालय भी अपनी नजर बनाए हुए है। सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को स्वीकार किया। इसमें राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दावा किया है कि पीड़िता के परिवार, मामले से जुड़े गवाहों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें