न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खरगू में खेत की बुवाई करने गए किसान को उसके ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्योप्रसाद पुत्र नंदराम निवासी गांव खरगू मुरसान का कहना है कि सोमवार को वह खेत की बुवाई करने गए थे। इस दौरान गांव के राजकुमार, संतोष पुत्रगण कन्हैयालाल, कन्हैयालाल पुत्र पुत्र नंदराम, चंद्रभूषण पुत्र तुलाराम निवासी इरोली थाना सुरीर मथुरा ने उनको लाठी-डंडों से पीटा।
श्यौप्रसाद का कहना है कि उनके परिवार के यह लोग आए-दिन उनके और उनके बेटे से मारपीट करते रहते हैं। यह लोग उन्हें गांव से भाग जाने की धमकी देते हैं। गांव में इन लोगों ने आतंक मचा रखा है। गांव के एक परिवार की महिलाओं के साथ भी इनमें से एक युवक ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद