फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित पाठ्यक्रम की डिग्री के बाद दूसरे में भी कर सकते हैं पढ़ाई

सार

एसवी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नियमित पाठ्यक्रम की डिग्री लेने के बाद दूसरे पाठ्यक्रम में नियमित पढ़ाई होने की जानकारी लेने छात्र-छात्राएं आ रहे हैं। उनकी जिज्ञासाओं को प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने विवि के प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर शांत किया। अगर किसी छात्र ने नियमित एमए हिंदी कर लिया है तो उसे एमए अंग्रेजी प्राइवेट करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ संबद्ध महाविद्यालयों में एक नियमित पाठ्यक्रम में डिग्री लेने के बाद दूसरे पाठ्यक्रम में नियमित पढ़ाई कर सकते हैं। इससे पहले यह व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नियमित पाठ्यक्रम की डिग्री लेने के बाद दूसरे पाठ्यक्रम में नियमित पढ़ाई होने की जानकारी लेने छात्र-छात्राएं आ रहे हैं। उनकी जिज्ञासाओं को प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने विवि के प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर शांत किया।
उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र ने नियमित तौर पर एमए हिंदी से कर रखा है, तो वह नियमित एमए अंग्रेजी से भी कर सकता है, जो पहले नहीं था। अगर किसी छात्र ने नियमित एमए हिंदी कर लिया है तो उसे एमए अंग्रेजी प्राइवेट करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश के मामले में और तस्वीर स्पष्ट कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें