फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस केसः बिटिया के गांव में फिर पहुंची सीबीआई की टीम, आरोपियों के पिता और पीड़िता के भाइयों से की पूछताछ

Sun, 25 Oct 2020 08:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सीबीआई ने फिर की पीड़ित और आरोपी पक्ष से पूछताछ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण में सीबीआई की टीम रविवार को फिर बिटिया के गांव पहुंची। सीबीआई ने मृतका व आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ यहां शिविर कार्यालय ले आई। वहीं टीम कुछ देर बाद फिर से गांव पहुंची और चारों आरोपियों के पिता को अपने साथ गाड़ी से शिविर कार्यालय में पूछताछ के लिए ले आई। शाम पांच बजे तक मृतका के भाइयों से पूछताछ की गई। वहीं आरोपियों के पिता से पूछताछ जारी थी। 

विज्ञापन


बिटिया प्रकरण में सीबीआई की जांच तेजी से चल रही है। सीबीआई की टीम लगातार ग्रामीणों सहित इस प्रकरण से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है। इस प्रकरण के हर पहलू का सीबीआई बारीकी से अवलोकन करने में जुटी हुई है। लगातार पुलिसकर्मियों, बिटिया और आरोपियों के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की टीम लगातार गांव में पहुंचकर घटनास्थल व आरोपियों व मृतका के घरों को भी खंगाल चुकी है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सीबीआई की टीम गांव पहुंची। टीम ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से कुछ जानकारी ली। 

इसके बाद सीबीआई की टीम पुलिस की सुरक्षा के साथ मृतका के दोनों भाइयों को अपने साथ पूछताछ के लिए शिविर कार्यालय ले आई। करीब आधा घंटे बाद टीम फिर से गांव पहुंची और टीम इस बार आरोपियों के घर पहुंची। चारों आरोपियों के पिताओं को अपने साथ ले जाने की बात कही। खेत में काम कर रहे सभी आरोपियों के पिता को बुलाया गया और टीम इनको पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। शाम करीब पांच बजे तक शिविर कार्यालय में बिटिया के भाइयों से पूछताछ की गई। शाम सवा पांच बजे बिटिया के भाइयों को पुलिस की सुरक्षा के बीच घर तक भेजा गया। वहीं आरोपियों के पिताओं से पूछताछ जारी रही। 
विज्ञापन


गांव के दो लोगों को भी पूछताछ के लिए ले गई सीबीआई 
हाथरस। गांव के दो लोगों को रविवार की सुबह सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया। इन लोगों के घटना के समय आसपास होने की बात सामने आई थी। इस बारे में पूछताछ के लिए दोनों को सीबीआई की टीम अपने साथ लेकर गई। यह टीम सुबह टीम ने दोपहर तक इनसे पूछताछ की और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें