फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की एएनएम की हादसे में मौत

Thu, 04 Jun 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव नाया में तैनात एएनएम को टीकाकरण के लिए जाते समय अज्ञात वाहन ने मुरसान रोड पर रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के भाई की ओर से अज्ञात वाहन चालक  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएनएम हाल में रिटायर्ड होने वाली थीं।
विज्ञापन



बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम टीकाकरण ड्यूटी के लिए मुरसान मार्ग के सहारे स्थित लोहिया ग्राम नाया में जा रही थी। इगलास-मुरसान मार्ग पर पैदल चलते समय करीब सुबह ग्यारह बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


मृतका प्रमिला शर्मा पत्नी राजेश शर्मा निवासी इंदिरा नगर हाथरस गेट, हाथरस के शव को सूचना के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका के भाई रमेश स्वामी एडवोकेट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें