फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कर्मचारियों से मारपीट के बाद बंद की गांव करील की बिजली, ग्रामीण परेशान

Fri, 20 Jan 2023 11:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के गांव करील के लिए पहुंची बिजली टीम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। अब गांव की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसे ठीक करने के लिये ग्रामीणों के डर की वजह से कर्मचारी नहीं जा रहे है।
विज्ञापन
गांव में फैला अंधेरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव करील में बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंची बिजली टीम के साथ मारपीट की घटना के बाद अधिकारियों ने गांव की बिजली आपूर्ति बंद करा दी है। जिससे गांव में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ओढपुरा बिजलीघर पर अधिकारियों के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में कुछ लोग हर माह बिजली का बिल जमा करते हैं। विभागीय लोगों द्वारा गांव की पूरी आपूर्ति को बंद कर दिया गया है, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

काफी लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। अवर अभियंता (जेई) मुकेश गौतम का कहना है कि गांव करील की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था। इसे ठीक करने के लिये ग्रामीणों के डर की वजह से कर्मचारी नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें