सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन में सक्रिय रहे अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजिल उस्मानी और एएमयू के ही छात्र नेता जैद शेरवानी को जिला बदर किया गया है। एडीएम सिटी के न्यायालय से यह आदेश जारी किया गया है। इनके अलावा जिले के अन्य 17 अपराधियों पर भी यह कार्रवाई की गई है।
जिनके खिलाफ जिला बदर आदेश जारी किया गया है, उनमें सीएए-एनआरसी आंदोलन में सक्रिय एएमयू के पूर्व छात्र शरजिल उस्मानी निवासी 460 आवास विकास कॉलोनी, आजमगढ़, हाल पता आरएम हॉल, एएमयू, बरौली विधायक पौत्र अजय सिंह पर हमले के मुकदमे में आरोपी एएमयू के पूर्व केबिनेट सदस्य जैद शेरवानी निवासी गली-4 आलमबाग, सिविल लाइंस शामिल हैं। इसके साथ ही गांधी पार्क थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी रौकी उर्फ आदेश निवासी विकास लोक कॉलोनी, आकाश निवासी कुम्हार वाली गली, कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी मजीद उर्फ कदीर निवासी सुपर कॉलोनी, चीनी उर्फ इजहार निवासी शिब्बू कचौड़ी वाली दरगाह के पास खाई डोरा, जफर निवासी टनटनपाड़ा फर्श प्रथम, नवेद निवासी हड्डी गोदाम चौराहा, देहली गेट थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी सुभाष निवासी नगला मसानी, अदनान निवासी बरी के नीचे उस्ताद साहब वाली गली-18, शाहजमाल, अमित निवासी डोरी वाली गली, जलालपुर, आजाद निवासी सराय मियां, वसीर खां निवासी बाबू राशन वाली गली, इस्लामनगर तेलीपाड़ा, बन्नादेवी थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी कासिम निवासी सराय रहमान, छोटा चौक, वसीम निवासी सराय रहमान, छोटा चौक, जवां थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी डॉ. अफसर अली निवासी बरौली, गभाना थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी मुकेश निवासी गांवरी, गभाना, रवेंद्र निवासी गांवरी, गभाना को जिला बदर किया गया है। इन सभी पर विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि अभियोजन अधिकारी ने की है।