फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ में नहीं लगेगा सामाजिक संगठनों का पंडाल

विज्ञापन
श्री गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी हरिद्वार में डीएम दीपक रावत को कुंभ मेले की सहभागिता को लेकर ज् - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले में इस बार किसी भी सामाजिक संगठनों को कैंप या पंडाल लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। यह बात श्री गंगा सेवा समिति उप्र द्वारा पंडाल लगाने की अनुमति पत्र को पढ़कर मेला प्रभारी आईएएस दीपक रावत ने बताईं। अलीगढ़ से गए प्रतिनिधिमंडल की पंडाल लगाने वाली अनुमति रद्द कर दी गई है। ऐसे में समिति अब स्वच्छता और चिकित्सा के लिए प्रशासन का सहयोग करेगी।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, उप प्रबंधक आभा वार्ष्णेय ने 2021 में हरिद्वार के अंदर लगने वाले कुंभ मेले के लिए एक प्रतिनिधिमंडल रवाना किया था। इस प्रतिनिधि मंडल ने वहां के जिलाधिकारी व मेला प्रभारी आईएएस प्रदीप रावत से पंडाल लगाने के लिए अनुमति मांगी। जिसे रद्द करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा स्नान की विभिन्न तिथियों की घोषणा कर दी गई है। समिति इन तिथियों में पांच चिकित्सक व 25 स्वयं सेवकों के साथ स्वच्छता तथा चिकित्सा के लिए प्रशासन का सहयोग करेगी। इस मौके पर मनमोहन गिरी हितैषी बाबा, किरन कुमार झा, सेवाराम शर्मा, गिर्राज शर्मा, प्रवेश त्यागी, राजीव त्यागी, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें