फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज के व्यक्ति की भरतपुर में हादसे में मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के भवनगढ़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की बुधवार की रात राजस्थान के भरतपुर शहर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। वह परिवार सहित खाटू श्याम का दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन




गांव भवनगढ़ी निवासी 38 वर्षीय गवेंद्र सिंह पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर थे। बुधवार की शाम वह पत्नी, बच्चों, छोटे भाई आमोद कुमार के परिवार और मोहल्लेवासियों के साथ छोटा हाथी गाड़ी से राजस्थान के खाटू श्याम बाबा का दर्शन करने के लिए जा रहे थे।



चचेरे भाई मनोज कुमार के अनुसार भरतपुर से आगे ढाबे पर खाना खाने के बाद वह लोग आगे बढ़े तभी पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी रुकवा ली। गवेंद्र सिंह नीचे उतरकर अपनी गाड़ी के पीछे खड़े हो गए तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे गवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से साथ मौजूद पत्नी लता देवी, तीन बेटियों, एक बेटे सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें