महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की शाम मंगलेश्वर महादेव मंदिर से शहर में डोला निकाले गए। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों के साथ बैंड पर थिरकते हुए भक्त चल रहे थे।
मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव की शोभायात्रा का शाम चार बजे डोला आरती के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल ने आरती उतारकर किया। डोला में शिवजी, तीन काली की झांकी, बाबा महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डोला में प्रसाद वितरित करते हुए तीन ठेले चल रहे थे। डोला में श्री गौरांग कुटीर नागेश्वर महादेव पीपल वाली गली के डोले भी चल रहे थे। इस मौके पर भारतेंद्रु पंडित, दीपक सराफ, अंकित वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय, राजा शर्मा, अशोक माहेश्वरी, यतेंद्र आदि मौजूद थे।
राज राजेश्वरी मंदिर की शोभायात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध कवि गोपाल दास नीरज ने डोला की आरती करके किया। इसके बाद एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने डोले की आरती उतारी और उसे उठाकर भक्तों के कंधे पर रखा। इस मौके पर महंत चंद्रशेखर शर्मा, सौरभ शर्मा, असीम शर्मा, गंगातिलक सक्सेना, बबली, जगदीश चंद राठौर मौजूद थे। डोला में मां काली तथा हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कांवड़ियों की सेवा को लगाया कैंप
शिव सांस्कृतिक समिति का खैर रोड पर दो दिवसीय कैंप लगा। इसमें कांवड़ियों की सेवा की गई। अभय हेल्थ क्लब का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर जितेंद्र भारद्वाज, विनीता यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, आलोक, शिवा ठाकुर, चंद्रशेखर, स्नेहा शर्मा आदि मौजूद थी। हनुमान मंदिर सेवा समिति ने कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए शिविर में हजारों कांवड़ियों की सेवा की। इसमें सत्यप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार, राकेश कुमार सैनी, अजय शुक्ला, सुशील कुमार, दीपक शर्मा, अमन उपस्थित थे।