फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत 2020ः गले मिले और बोले- हैप्पी न्यू ईयर, देर तक चली डांस पार्टी

Wed, 01 Jan 2020 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
रूबी होटल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

वर्ष 2019 अलविदा। साल 2020 स्वागत। रात 12 बजते ही जश्न में डूबे शहरवासियों ने एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर नए साल का आगाज किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


होटल, रेस्टोरेंट में चल रहे म्यूजिक सिस्टम-डीजे साउंड आदि पर डांस-मस्ती-धमाल का माहौल रहा। इसके अलावा लोगों ने रेस्टोरेंट में खाना खाकर और शहर के पार्कों व बाजारों में घूमकर पूरा दिन बिताया। सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, मसूदाबाद, गांधीपार्क बस स्टैंड पर आयोजित जश्न समारोह में खासी भीड़ रही। कहीं-कहीं आतिशबाजी से भी जश्न मनाया गया।

महानगर में नए साल के जश्न को लेकर अलग-अलग तैयारियां की गई थीं। अधिकांश होटलों के जश्न समारोह लाइटिंग व डीजे पर देर शाम से ही लोग झूमते रहे। सेंटर प्वाइंट और शहर के जाने माने रेस्टोरेंट भी जश्न मनाया गया। यहां लजीज व्यंजन खाकर म्यूजिक का आनंद लेते हुए पुराना साल बिताया और नए साल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट व होटल आकर्षक रूप से सजाए गए थे। लोगों ने डीजे पर डांस करते हुए खूब धमाल मचाया। रात 12 बजते ही शहर में हैप्पी न्यूज सुनाई दिया जाने लगा। लोग अपने दोस्तों, परिवारी जनों, शुभ चिंतकों तथा अन्य संबंधियों से शुभकामना देने लगे। अधिकांश होटल व रेस्टोरेंट रात 11 बजे से 12.15 बजे तक फुल रहे।

गेम्स के साथ विभिन्न वर्गों में हुए डांस
मंगलवार शाम आठ बजे से शुरू हुए जश्न में रात 12 बजे तक विभिन्न वर्गों में गेम आयोजित किए गए। वहीं कपल डांस, समूह डांस, एकल डांस से भी लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। कई आयोजनों में तो गायकों ने गाने, सदाबहार गीत, गजल गाकर समा बांधा।

बाजारों में रही भीड़
मंगलवार को दोपहर से लेकर शाम तक शहर के बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने टैडी बीयर, ग्रीटिंग कार्ड, चाकलेट गिफ्ट पैक, डायरियां, हैंड बैंड, लाकेट, कपड़े, परफ्यूम, बेल्ट सहित कई उपहार खरीदे। मैरिस रोड, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट, मामू भांजा, रामघाट रोड आदि क्षेत्रों में काफी चहल पहल रही।

सेंटर प्वाइंट पर चार पहिया वाहन में आए लोगों को हुई परेशानी
नव वर्ष पर अवसर पर सेंटर प्वाइंट के चारों तरफ के बाजारों में पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी की गई थी। इस दौरान चार पहिया वाहन हर तरफ से अंदर की तरफ प्रतिबंधित रखा गया। ऐसे में कुछ लोग तो आसपास गाड़ी पार्किंग में लगाकर चले गए। लेकिन पारिवारिक सदस्य गाड़ियों से बिना उतरे ही वापस चले गए। क्योंकि गाड़ी पार्क करने के बाद तय स्थल तक पैदल जाना था। जबकि दो पहिया वाहनों की व्यवस्थित रूप से पार्किंग करवाई गई। खरीददारी, जश्न के साथ रेस्टोरेंटों में देर रात तक कई लोग संगीत और लाइटिंग का लुत्फ उठाते रहे।

गुलदस्तों की भी रही डिमांड
सेंटर प्वाइंट, दुबे का पड़ाव आदि जगह पर शाम के समय फूलों के गुलदस्ते, गुलाब के फूल आदि की खूब खरीददारी की गई। यह सिलसिला सेंटर प्वाइंट पर देर रात तक जारी रही।
सोशल मीडिया पर चला बधाई का संदेश

सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाई के संदेश भेजना प्रारंभ कर दिए हैं। जबकि मंगलवार को तो एडवांस्ड में भी मैसेज भेजे गए। रात 12 बजे युवाओं ने अपनी सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की।

यहां भी हुए नववर्ष के जश्न के आयोजन
- धर्मपुर कोर्टयार्ड में आयोजित समारोह में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, अली सुलेमान, हिमांशु शर्मा, नितेश कुमार, सौरभ द्विवेदी, कामिद शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र लोधी, सुशील गुप्ता, संदीप गर्ग, असलम कुरैशी, विनीत चौहान, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में आयोजित श्री गो भक्तमाल कथा में बाल व्यास कृष्ण प्रिया ने नववर्ष के उपलक्ष्य में शाम सात बजे से रात 12 बजे तक कथा सुनाई। कथा के बाद ठाकुरजी की आरती उतारकर और हरिनाम लेकर कथा का विश्राम हुआ। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण लच्छो, दीपक गुप्ता, अभिराम गोयल, गोपाल, राजकुमार किवाड़, सुभाष माहेश्वरी, राकेश साईं, विजय सांवरिया, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

- रूबी होटल में रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी द्वारा समारोह में सुमित सराफ, अनिल सिंह, चेतन पांडेय, संजय भाई, दीपक शर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय महेश्वरी, अभय महेश्वरी, विवेक, कपिल अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, नितिन महेश्वरी, विशाल गुप्ता, मोहित गुप्ता, नीता बासनी, अनीता सिंह, सीमा गुप्ता, लता अग्रवाल, गुंजन भारद्वाज, साधना शर्मा आदि मौजूद रहे।
- रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल विमलेश सिंह, डायरेक्टर डॉ. डीपी सिंह, हेमलता सिंह, मेघना सिंह, वंदना, ज्योति, खुशबू मौजूद रहे।
- चंचल, शैली, कविता, श्वेता, सीमा, श्रुति, अंजू, आलोक पाठक, छोटेलाल, वीपी सिंह, विवेक गर्ग, डॉ. सुमित, गोपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, राजीव गुप्ता, डॉ. अशोक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
- रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सिटी द्वारा आयोजित समारोह में ललेश सक्सेना, संजय गर्ग, सारिका सक्सेना, गीतिका अग्रवाल, अंजुला चतुर्वेदी, तरुण सक्सेना, मुकेश सिंघल, आलोक चतुर्वेदी, देवेश चंद्रा, जगजीवन गुप्ता, अनूप गुप्ता, मुकेश जैन, विनय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जगजीवन गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी, संजय गोयल, उपेंद्र वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, संजय गर्ग आदि थे।
- जेसीआई अलीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल, रितु अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल, गौरव गोयल, धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिव अग्रवाल, अतुल बुक्स, कमल मित्तल, दीपक जिंदल, निशा अग्रवाल, विपिन मित्तल, रंजना मित्तल, छाया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

पॉम ट्री होटल में न्यू ईयर पार्टी सेलीब्रेशन युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें