फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई ईद की नमाज

Mon, 12 Aug 2019 01:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर पूरे देश भर में खुशियों की धूम है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी लोगों ने खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाया। अलीगढ़ शाहजमाल ईदगाह में लोगों ने बेहद शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।

विज्ञापन


इस दौरान हजारों मुस्लिम भाईयों ने हाथ उठाकर अलीगढ़ सहित देश दुनिया में अमन शांति की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि बकरीद का यह पर्व दूसरों के लिए कुर्बानी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। नमाज अदा करने आए लोगों ने कहा कि आज देश का मुसलमान देश की आन बान शान के लिए कुर्बानी देने को तैयार है।

नमाज पढ़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर-निगम की तरफ से साफ-सफाई को लेकर भी तमाम तैयारियां की गई थीं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम भाईयों को बकरीद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


शाहजमाल ईदगाह के हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि आज ईदुल अजहा और श्रावण मास का अंतिम सोमवार एक साथ है। उन्होंने सभी को दोनों ही पर्व की बधाई दी। अलीगढ़ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि ईद-उल-अजहा, ईद-उल-फितर और जुमा-ए-अलविदा पर नमाज सड़क पर पढ़ना पारंपरिक चला आ रहा है, लेकिन सामान्य रूप से सड़क पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें