फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति और प्रेम के बिना आनंद संभव नहीं : देवोसराय

Sun, 29 Mar 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव दहोड़ा में व्यास पीठ का पूजन करते भक्त। स्त्रोत : आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव दहोडा में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन शनिवार को व्यास देवोसराय महाराज ने कहा कि जीवन में भक्ति और प्रेम के बिना आनंद की प्राप्ति संभव नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं के माध्यम से यही संदेश दिया, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और समृद्ध रहें।
विज्ञापन

लीला और क्रिया के बीच का अंतर समझाते हुए कथा व्यास ने बताया कि अभिमान और स्वयं के सुखी रहने की इच्छा क्रिया है, जबकि बिना अभिमान के दूसरों को सुखी करने की भावना ही लीला कहलाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रेम से सभी के हृदय को आकर्षित किया। बताया कि भगवान की गोवर्धन लीला से संदेश मिलता है कि सच्ची भक्ति और प्रकृति की पूजा ही सर्वोपरि है। कथा के श्रोताओं में ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, महेश चंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, राममूर्ति गुप्ता, पुष्कर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें