फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी व पीवीसी के विदाई समारोह में हंगामा

Sun, 14 May 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के पालीटेक्निक (ब्वायज) में शनिवार को कुलपति जमीर उद्दीन शाह व सह कुलपति सैयद अहमद अली के विदाई समारोह में  सुबह से बॉब-ए-सैयद सैयद पर धरना दे रहे बी वोक छात्रों की बात न सुनने और छात्रसंघ के सचिव नबील उस्मानी का हॉल टिकट रुकने के विरोध में छात्रों ने जबर्दस्त हंगामा काटा। हंगामे के चलते कुलपति व सह कुलपति ने शिरकत नहीं की। 
विज्ञापन


 कुलपति व सह कुलपति के सम्मान में एएमयू फ्राटीनिर्टी की ओर से ग्रांड फेयरवेल का आयोजन किया गया था। इसके कनवीनर प्रो चांसलर नवाब इब्ने सईद खान छतारी, को-कनवीनर प्रो. हाफिज मोहम्मद इलियास खान, एमेरेटस प्रोफेसर फरहतउल्लाह खान, ईसी सदस्य डॉ. उबैद सिद्दीकी हैं। 

विदाई समारोह शाम सात बजे से शुरू होना था। यूनिवर्सिटी में वोकेशन कोर्स में मास्टर की डिग्री की मांग कर रहे सहित अन्य कई मांगों को लेकर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी, मौजूदा अध्यक्ष फैजुल हसन, सचिव नबील उस्मानी, आमिर मिंटो सहित तमाम छात्रनेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान छात्रों ने बैनर व पोस्टर फाड़  दिए। छात्रों के हंगामे के बाद ही कार्यक्रम शुरू हो सका। 
विज्ञापन


छात्रों के हंगामे की जानकारी पर वीसी व पीवीसी ने नहीं की शिरकत 
विदाई समारोह का विरोध नहीं कर रहे थे। एएमयू की रवायत है कि बड़ों से अभद्रता नहीं की जाती है। सुबह से ही बी वोक के छात्र धरने पर बैठे हैं, उनकी बात वाइस चांसलर ने नहीं सुनी। न ही सचिव नबील उस्मानी को हॉल टिकट दिया गया। 
विज्ञापन

-फैजुल हसन, अध्यक्ष छात्रसंघ एएमयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें