फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: कहीं खुशी-कहीं विरोध, करणी सेना ने बांटी मिठाई, मुफ्ती के विवादित बयान पर हुआ हंगामा

Sat, 05 Apr 2025 10:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अखिल भारतीय करणी सेना ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया वक्फ बिल मुसलमानों की बर्बादी का बिल है। इससे प्रदेश और देश का मुसलमान नाखुश है। यह बिल मुसलमानों पर नहीं थोपना चाहिए। इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है।
विज्ञापन
करणी सेना द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल संसद में सफलता पूर्वक पास होने पर जश्न मनाते पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। करणी सेना ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी है। एआईएमआईएम ने इसे मुसलमानों की बर्बादी का बिल कहा है। जमीय उलेमा ए हिन्द के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी के बिल पर दिए गए बयान पर विहिप और भाजपा नेताओं ने हंगामा कर थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


वक्फ के नाम पर रुकेंगे अवैध कब्जे : ज्ञानेंद्र
अखिल भारतीय करणी सेना ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वक्फ बोर्ड भू माफिया का संगठन बन गया था जो वक्फ बोर्ड के नाम पर सनातनी हिंदुओं की जमीनों पर अवैध कब्जे करता था, अब अवैध कब्जे पर लगाम लगेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति वीरू भदोरिया, जगमोहन मालवीय, जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इधर, संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर हिंदू युवा वाहिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और सेंटर प्वाइंट पर मिठाई बांटी। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष संजीव गौड़ ने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री समान नागरिक संहिता व जनसंख्या नियंत्रण बिल भी जल्द पास कराएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललित वर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गोल्डी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद आमिर रशीद के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने पर मिठाई बांटी गई। हैबीटेट सेंटर पर आतिशबाजी की। इस मौके पर शाहनवाज खान, चमन रिज़वी, जावेद हुसैन, कामरान, मो. हैदर, फराज वली, सलमान, तनवीर रशीद उपस्थित रहे।

विज्ञापन

गांधीवादी तरीके से करेंगे वक्फ बिल का विरोध : यामीन

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने कहा है कि सरकार द्वारा लाया गया वक्फ बिल मुसलमानों की बर्बादी का बिल है। इससे प्रदेश और देश का मुसलमान नाखुश है। यह बिल मुसलमानों पर नहीं थोपना चाहिए। इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। जब तक यह बिल वापस नहीं होता, तब तक गांधीवादी व संविधानिक तरीके से पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष बुन्दूखां, नगर अध्यक्ष अतरौली असलम सैफी, महासचिव पप्पू मलिक, नत्थू खान अब्बासी, जैनुद्दीन, अली शेर, अब्दुल सलाम, गुलशेर अब्बासी, सलीम, इदारत, शब्बीर ठेकेदार, इंतजार खान, मोहसिन मेवाती, नत्थू मलिक, अल्लाह राजी आदि लोग मौजूद रहे। 

मुफ्ती के विवादित बयान पर हंगामा
वक्फ संशोधन बिल को लेकर जमीयत उलेमा ए हिन्द अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। विहिप और भाजपा नेताओं ने मुफ्ती के खिलाफ तहरीर दी हैं। बता दें कि मुफ्ती ने टीवी चैनल को दिए बयान में कहा था कि वक्फ संशोधन बिल वापस लेना होगा वर्ना मुसलमान सड़कों पर आ जाएंगे और सन 47 वाला वाकया दोहराया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुफ्ती के बयान को देशविरोधी और हिंदुओं को धमकाने वाला बताते हुए मुफ्ती और उनके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाना रोरावर में तहरीर दी। इस अवसर पर विहिप ब्रज प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, बजरंगदल महानगर गोरक्षा प्रमुख करन चौधरी, श्यामू ठाकुर,पंकज राजपूत, जितेंद्र लोधी, सुभाष बघेल, अरुण दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

उधर, देर शाम भाजपा नेताओं ने थाना देहलीगेट में हंगामा करते हुए मुफ्ती के खिलाफ तहरीर दी। थाना देहलीगेट पहुंचे भाजपा नेताओं में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, महानगर महामंत्री वैभव गौतम, उपाध्यक्ष संजय गोयल, यतेन्द्र वाईके, सुबोध स्वीटी, जितेंद्र जीतू, संजू बजाज, विनय वार्ष्णेय, जयगंज मण्डल अध्यक्ष रिषी वर्मा, राजकुमार पप्पू पार्षद, सुधीर, विजय, बंटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें