फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 29 अप्रैल से शुरू होगा हनुमान जन्मोत्सव, ये होंगे कार्यक्रम

Mon, 29 Apr 2024 12:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार्यक्रम में बल्लभाचार्य, आचार्य बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, स्वामी अनिरुद्धाचार्य, हरिदास पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव, महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती समेत अन्य साधुओं का आगमन होगा।
विज्ञापन
हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम सेवा मंडल के तत्वावधान में चतुर्थ हनुमान जी जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल को प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के साथ होगा। प्रभात फेरी श्रीदाऊजी महाराज मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर पर आकर सम्पन्न होगी।

विज्ञापन

 
30 अप्रैल रामलीला मैदान पर मुख्य आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फूलबंगला, छप्पनभोग, संत सम्मान समारोह, भजन संध्या, महाआरती के बाद प्रसादी दी जाएगी। रात्रि में आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बल्लभाचार्य, आचार्य बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, स्वामी अनिरुद्धाचार्य, हरिदास पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव, महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती समेत अन्य साधुओं का आगमन होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, विशाल आनंद, रवि कुमार, कमल किशोर, विमल किशोर, उत्कर्ष वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें