फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान की तरह हैं स्वयं सेवक : कठेरिया

Sun, 19 Jul 2015 02:22 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि चाहे विपक्षी कुछ भी कहें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा होगा। शनिवार को वे मथुरा रोड पर स्थित केशव सेवा धाम परिसर (सिंघारपुर) में आयोजित केशव सेवा धाम के 12 वें वार्षिकोत्सव एवं सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। आरएसएस द्वारा संचालित केशव सेवा  धाम में आसाम, त्रिपुरा एवं नागालैंड आदि पूर्वोत्तर राज्यों के निर्धन एवं गरीब परिवार के 50 बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं, जिनकी पढ़ाई से लेकर अन्य तमाम खर्च स्वयं  सेवक संघ के कार्यकर्ता पालक बनकर उठाते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कठेरिया ने कहा कि चाय बेचने वाले पिता का बेटा आज भारत का प्रधानमंत्री है। उनके नेतृत्व में सत्य एवं धर्म की जीत हो रही है। आने वाला समय हमारा होगा। दुनिया में सुख-शांति हो, इसके लिए काम कर रहे हैं। दुनिया के लोग हमारी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने एक कथा सुनाते हुए स्वयं सेवकों की तुलना उस हनुमान से की, जिसने रावण की सोने की लंका को जला दिया था। उन्होंने लोगाें से हनुमान बनकर वनवासी बच्चों की मदद करने की अपील की और यह भरोसा भी दिलाया कि जरूरत पड़ी तो अलीगढ़ के लोगों के घर जाकर बच्चों की मदद के लिए धनराशि मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले वनवासी बच्चे देश के कर्णधार हैं।  इससे पूर्व सेवा धाम में रहने वाले वनवासी बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं सेवा करने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह एवं पटका देकर सम्मानित किया गया। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने केशव सेवा धाम में सांसद निधि से 15 सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। हाथरस सांसद ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुखसुहाष राव हरिमेठ, संत अतुल कृष्ण जी महाराज, चीफ इंजीनियर विद्युत  बीएस गंगवार, अंबरीश सरीन, राकेश अग्रवाल आदि ने किया।  संचालन डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें