फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की हत्या पर सिर्फ फांसी की मिले सजा

विज्ञापन
नौरंगाबाद बीदास कम्पाउंड में सनातन हिंदू सेवा संस्थान द्वारा सनातन धर्म संसद कार्यक्रम में मंच? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सनातन हिंदू सेवा संस्थान की ओर से नौरंगाबाद के बीदास कंपाउंड में आयोजित सनातन धर्म संसद के दूसरे दिन देश को हिंदू राष्ट्र घोेषित करने की मांग उठी। धर्म संसद में प्रस्ताव पारित किया गया कि देवी-देवताओं के अपमान एवं संतों की हत्या पर और अनैतिक उत्पीड़न को सरकार अपराध व गैर जमानती अपराध बनाए। संतों की हत्या पर केवल फांसी की सजा का कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

यहां जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी आनंद स्वरूप, स्वामी अंजनी नंदन दास, यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज व सुरेश चौहान की उपस्थिति में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने वर्चुअल उद्बोधन दिया। डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि धर्म संसद के माध्यम से आगे भी हिंदुओं की आवाज को उठाती रहूंगी। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखें। तभी हिंदू धर्म की रक्षा हो पाएगी।
शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हिंदुओं में जनसंख्या का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो बहुत ही सोचनीय विषय है। हम दो हमारे दो के विचार को त्यागना होगा। अशोक कुमार पांडेय ने दूसरे समुदाय में चार विवाह पर रोक लगाने तथा दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर उनके वोट करने के अधिकार को तत्काल खत्म करने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, आशीष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सागर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनोज सैनी, हरिशंकर शर्मा, अनिल वर्मा, कुंज बिहारी मिश्रा, जेबी शर्मा, सचिन शर्मा, महेश सिंह, राजीव भोला, सोनू बघेल, बृजेश कुमार, बॉबी ठाकुर, मनोज शर्मा, संजय महाजन, प्रदीप मंगला, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें