फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

Mon, 19 Oct 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदुआगंज (अलीगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र की हैंडलूम फैक्ट्री में शनिवार आधी रात के बाद आग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के चार बजे पड़ोसी की नजर फैक्ट्री से उठती आग की लपटों पर गई, तब फैक्ट्री स्वामी व फायर स्टेशन को सूचना दी गई।
विज्ञापन


 खबर पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि आग करीब दो घंटे पहले से लगी थी।
सासनीगेट निवासी कपिल शर्मा पुत्र शिवकुमार की तालानगरी के सेक्टर एक में प्लाट संख्या एफ-39/40 में अलीगढ़ हैंडलूम के नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में कारपेट व डोर मैट आदि बनाने का काम होता है। रात में कपिल फैक्ट्री बंद कर चले गए, जबकि उनका गार्ड भी किसी जरूरी काम से छुट्टी पर गया हुआ था। इसके बाद तड़के चार बजे पड़ोसी दिल्ली जाने के लिए घर से निकल रहा था। तभी उसने कपिल की फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देखीं। इस पर उसने तुरंत कपिल को सूचना दी और फायर स्टेशन को भी सूचना दी। खबर पर तुरंत दमकल पहुंच गई। आनन-फानन आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान देखने में आया कि गोदाम में रखा लाखों का बना व अधबना माल, दो मशीनें, दफ्तर में रखा फर्नीचर, एसी आदि जलकर राख हो गया। कई लाख के नुकसान का अनुमान है। माना जा रहा है कि विद्युत मीटर में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें