फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आधे घंटे की बारिश में खुली निगम के दावों की पोल.. जलमग्न हुईं सड़कें

विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें। संवाद
विज्ञापन
शाम ढलते ही मौसम ने करवट ली और महज आधे घंटे की झमाझम बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। महज 30 मिनट की मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। मुख्य मार्गों से लेकर वीआईपी इलाकों तक में पानी भर गया। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के आवास के पास भी सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन



रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, गुरुद्वारा रोड, महेंद्र नगर, विष्णु पुरी, सुदामा पुरी, अचल ताल, गूलर रोड, शक्ति नगर, देहली गेट, खैर रोड, भुजपुरा, शाहजमाल ईदगाह, चरखवालान और करबला समेत लगभग पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। पॉश इलाकों में शुमार रामघाट रोड पर तो हालात इतने बदतर हो गए कि दुकानदारों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ गईं। जलभराव के बीच से गुजरने वाले वाहन चालकों की गाड़ियां और स्कूटी पानी में फंसकर बीच रास्ते में ही बंद हो गईं।

- बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर नगर निगम की टीमें तत्काल सक्रिय कर दी गई हैं। जल निकासी के लिए पंपिंग और नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी समाधान की दिशा में भी काम किया जा रहा है। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें