फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार की खीज उतार रही भाजपा, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी

Wed, 13 Dec 2017 01:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हार की खीज उतार रही भाजपा, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद अपने कार्यालय पर मेयर मो. फुरकान ने समर्थकों व बसपाइयोें का चुनाव में मेहनत करने पर आभार जताया। उन्होंने फिर दोहराया कि वह सभी के सहयोग से शहर का विकास कराएंगे। इस मौके पर बसपा नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए हंगामे के लिए भाजपा की जोरदार निंदा की। 
विज्ञापन


मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह कृष्णाजंलि नाट्यशाला में था। सुबह से ही मेयर के निवास पर उनके समर्थकों व बसपाइयों की भीड़ जमा थी। ये लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर वापस मेयर के निवास पर लौटे। वहां कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों का मो. फुरकान ने चुनाव जिताने पर आभार जताया।

जोन कोआर्डिनेटर अशोक सिंह एडवोकेट ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सर्वसमाज का वोट बसपा को मिला है। इसलिए बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में हुए हंगामे के लिए भाजपाइयों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि भाजपाई चुनाव हार जाने पर अपनी खीज उतार रहे हैं, लेकिन पार्टी इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जनता बसपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है और बसपा के सुशासन को याद कर रही है।
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। यहां पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, रोशनलाल माहौर, जय सिंह सुमन, रघुवीर सिंह, सतेंद्र सिंह तोमर, मौ. रिजवान, बाबा फरीद, जसवंत सिंह सवारियां, राधेश्याम आदि बसपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें