फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में कदम उठाएंगी स्त्री रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में हर कदम उठाने का संकल्प लिया है। विश्व जनसंख्या दिवस पर अलीगढ़ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी द्वारा रामघाट रोड, विष्णुपुरी, जेएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रोड एवं दिल्ली रोड में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हुई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि विश्व की जनसंख्या में भारत का योगदान अधिक है। इसकी वजह से भारत विश्व स्वास्थ्य की दृष्टि से निचले पायदान पर है। चिकित्सकों ने कहा कि महिला एवं पुरुषों को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक कर ही जनसंख्या को रोका जा सकता है। लोगों को गर्भ निरोधक उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. प्रभा लोहचब, डॉ. सीमा हकीम, डॉ. अंजुला भार्गव, डॉ. तमकीन खान, डॉ. मीनाक्षी सूद, डॉ. नर्मता भारद्वाज, डॉ. निशात अतर, डॉ. मणि भार्गव, डॉ. अलका मित्तल, डॉ. अंजु गुप्ता, डॉ. ममता वार्ष्णेय, डॉ. चारू माहेश्वरी, डॉ. नीतिका गर्ग, डॉ. दिव्या चौधरी, डॉ. रिचा गौतम, डॉ. स्वाति वार्ष्णेय, डॉ. अल्पना बंसल आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें