फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 24 को गुरु पूर्णिमा और 26 को होगा सावन का पहला सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज देवशयन एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है। इस बार 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के बाद 25 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। कोरोना को देखते हुए शिवालयों में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज देवशयन एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएंगे। हिंदु मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास में देव शयन के लिए चले जाते हैं। ऐसे में विवाह और मुंडन संस्कारों पर रोक लग जाएगी। व्यापार का शुभारंभ, ग्रह प्रवेश, अग्रिम भुगतान जैसे कार्य किए जा सकेंगे। इनके लिए विभिन्न दिनों के मुहूर्त उपलब्ध हैं। देवशयन के बाद गुरु का महत्व बढ़ जाता है। इस बार 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। लगातार दूसरी बार शिष्य अपने गुरुजनों को मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के नियमों के साथ पूजन करेंगे। लेकिन सामूहिक आयोजन और भंडारे जैसे कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। 25 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और इस बार सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें