फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: अलीगढ़ के लाल ने कर दिया कमाल, गुलवीर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

Sun, 23 Feb 2025 02:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

22 फरवरी को अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुई दौड़ में 12.59.77 में दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
गुलवीर सिंह - फोटो : @KhelNow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के धावक और नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। 22 फरवरी को अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुई दौड़ में 12.59.77 में दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


इससे पहले गुलवीर ने नीगाटा जापान में 5000 मीटर दौड़ 13:11:82 मिनट में पूरी करके अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने वर्ष मई 2023 में 13:19:30 मिनट में 5000 मीटर दौड़ पूरी की थी। गुलवीर सिंह की उपलब्धि पर प्रशिक्षक यूनुस खान ने खुशी जताई है। इससे पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने नया कीर्तिमान बनाया था। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।

छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता था। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि प्रदेश और राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुलवीर सिंह 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें