फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जीएसटी की टीम ने ट्रांसपोर्ट एजेंसी के दो ठिकानों पर मारा छापा, फर्जी बिल बुक और दस्तावेज मिले

Thu, 19 May 2022 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीएसटी एस आई बी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर जेसी एसआईबी ओपी राय के नेतृत्व में डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय ने टीम के साथ प्रेम कार्गो मोबर्स ट्रांसपोर्ट एजेंसी शाहकमाल व मथुरा रोड पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जीएसटी की टीम ने बुधवार रात को प्रेम कार्गो मूबर्स के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों गोदामों से 200 नग माल बरामद किया। जिसमें 150 नग माल के दस्तावेज नहीं मिले। सात फर्मों की 18 बिल बुक मिली।
विज्ञापन


जीएसटी एस आई बी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर जेसी एसआईबी ओपी राय के नेतृत्व में डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय ने टीम के साथ प्रेम कार्गो मोबर्स ट्रांसपोर्ट एजेंसी शाहकमाल व मथुरा रोड पर छापेमारी की। 

शाहकमाल पर ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर बड़ी संख्या में फर्जी बिल बरामद किए गए। दोनों गोदामों पर 200 नग माल मिला, जिसमें 150 नग माल बिना दस्तावेज के मिला। शाहकमाल ट्रांसपोर्ट एजेंसी के दफ्तर पर अलीगढ़ की सात फर्मों के 18 बिलबुक मिले। 
विज्ञापन


इसी बिल बुक से व्यापारियों द्वारा भेजे जाने वाले माल की बुकिंग कर माल को भेजा जाता था। यहां से मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र को माल भेजा जाता है। 15 नग माल व 18 बिलबुक सीज कर दिए गए हैं। 18 बिलबुक जिन कंपनियों के हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी। ट्रांसपोर्ट कंपनी पर बिल उनके द्वारा भेजे गए हैं या फिर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने छपवा कर गड़बड़ी की है। 

देर रात तक मामले की जांच जारी रही। डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय ने बताया कि बिना ई-वेबिल के माल बाहर भेजने की सूचना पर कार्रवाई की गई। बिलबुक सीज कर दी गई है। देर रात तक कार्रवाई की जा रही है।  जांच टीम में एसी एसआईबी आदितेय मिश्रा, एसी सचलदल आरपी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें