फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न भरने के लिए तीन महीने का मिले अतिरिक्त समय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को रेलवे रोड के समर्पण कांप्लेक्स में जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जीएसटी रिटर्न भरने में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। वहीं संगठन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। जीएस रिटर्न के लिए तीन महीने बढ़ाने की मांग को जोर शोर से उठाया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी रिटर्न भरने के लिए कम से कम तीन महीने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। जिला महामंत्री सुरेश लोधी ने व्यापारियों से अपना टीकाकरण करवाने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने जनपद के सभी व्यापारियों से कहा कि स्वयं मास्क लगाएं और बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान न दें। तभी हालातों में सुधार होगा। इस मौके पर जिले के विभिन्न कस्बों से कृष्ण कुमार शर्मा, अरविंद गोयल, प्रवेंद्र सिंह, संजीव अग्रवाल, प्रहलाद गर्ग, योगेश महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें