फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खुर्जा में पावर प्लांट बना रही फर्म को जीएसटी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के खुर्जा में पावर प्लांट का निर्माण कर रही छत्तीसगढ़ रायपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी जेपी डब्ल्यू इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड पर चार करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस फर्म को नोटिस जारी किया गया है और कंपनी की ओर से 65 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। यह कार्रवाई बुलंदशहर व अलीगढ़ की एसआईबी संयुक्त जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक आरएन शुक्ला व एडिशनल कमश्निर ग्रेड दो उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने अलीगढ़ व बुलंदशहर की टीम के साथ बुलंदशहर पहुंचकर कंपनी की जांच की। इसका एक दफ्तर गभाना में भी है। साथ में टीम खुर्जा भी पहुंची। यहां खरीद बिक्री के रिकार्ड में गड़बड़ी मिली और रिटर्न शून्य दाखिल किया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह संयुक्त जांच की गई। इंटेलीजेंस बेस्ड डेटा के आधार पर हुई जांच में चार करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का
मामला सामने आया। डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह के अनुसार कंपनी संचालक को नोटिस जारी किया है और 65 लाख रुपये का टैक्स कंपनी ने जमा कराया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें