नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई को बेहतर और साफ सफाई से संबंधित जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए सभी आठ स्वच्छता वार्ड कार्यालय को मिनी कंट्रोल रूम में तब्दील करने का फैसला लिया गया है।
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि सभी स्वच्छता वार्ड कार्यालय में संबंधित एसएफआई और अधिष्ठान लिपिक की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित जनसमस्याओं को पंजीकृत करने के उद्देश्य से मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड-1 कार्यालय गूलर रोड पुराना हैजा हॉस्पिटल एसएफआई रामजीलाल मोबाइल नंबर 8052336105, वार्ड-2 में कार्यालय अचल ताल एसएफआई योगेंद्र यादव मोबाइल नंबर 8130702892, वार्ड-3 कार्यालय जयगंज 35 नंबर स्कूल एसएफआई विशन सिंह मोबाइल नंबर 9455807191, वार्ड-4 कार्यालय तुर्कमान गेट एसएफआई अनिल सिंह मोबाइल नंबर 9105053424, वार्ड-5 कार्यालय घुड़ियाबाग एसएफआई रमेश चंद्र सैनी मोबाइल नंबर 8057839999, वार्ड-6 कार्यालय घंटाघर पार्क एसएफआई अनिल आजाद मोबाइल नंबर 9568002829, वार्ड-7 कार्यालय मीनाक्षी पुल के नीचे एसएफआई योगेंद्र यादव मोबाइल नंबर 8130702892 व वार्ड-8 कार्यालय घंटाघर पार्क प्रदीप पाल मोबाइल नंबर 7905580148 पर संपर्क करके समस्याएं बता सकते हैं। ब्यूरो