फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : सिर्फ दो एसएमएस से भरें निल का रिटर्न

Fri, 03 Jul 2020 07:34 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock
विज्ञापन
सेंट्रल जीएसटी आफिस लाल डिग्गी में पहली जुलाई को जीएसटी दिवस के मौके पर एसएमएस से रिटर्न जमा करने की सुविधा लागू हो गई है। अलीगढ़ मंडल के चार जिलों के लगभग 25 हजार करदाता इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। साथ ही दो एसएमएस के जरिये निल का रिटर्न भी जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन



अलीगढ़ में 22 मार्च से 9 जून तक लॉकडाउन था, इस अवधि में अधिकांश कामकाज बंद रहे थे। इस कारण बड़ी संख्या में निल के रिटर्न भरने के लिए व्यापारी परेशान हैं। सेंट्रल जीएसटी के आईआरएस अधिकारी उप आयुक्त पीयूष कटियार ने बताया कि ये रिटर्न बहुत साधारण तरीके से दो चरणों में भरा जा सकता है। जिसे कोई भी व्यापारी अपने मोबाइल से फाइल कर सकता है। 


पहला चरण 
 अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (व्यापारी द्वारा जो मोबाइल नंबर विभाग में दिया गया है) से एक संदेश 14409 पर भेजना है। इस संदेश को ऐसे लिखेंगे निल-स्पेस-रिटर्नटाइप-स्पेस-जीएसटीएन नंबर-स्पेस-रिटर्न पीरियड। जैसे एनआईएल (निल) उसके बाद (जीएसटी नंबर) 3बी 07एक्यूडीपीपी8277एच8जेड उसके बाद अवधि यानी किस महीने का है। मसलन, फरवरी के लिए 6-02-2020 लिखेंगे। ये मैसेज विभागीय नंबर 14409 को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरा चरण 
 मोबाइल से उक्त संदेश को भेजते ही एक ओटीपी व्यापारी के मोबाइल पर आएगा। अब रिटर्न चला गया है, इसको कंफर्म करने के लिए इस ओटीपी को दोबारा से भेजना होगा। उक्त संदेश में अगर ओटीपी 107543 आया है तो उसका दूसरा मैसेज ऐसे जाएगा- सीएनएफ-स्पेस-रिटर्न टाइप-स्पेस-ओटीपी..। इस तरह से दूसरा मैसेज होगा-सीएनएफ-3बी-107543..। बस ये दो स्टेप पूरा करने से व्यापारी घर बैठे ही अपना निल का रिटर्न जमा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें