फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन में जेब से गिरे 50 हजार रुपये जीआरपी ने यात्री को लौटाए

विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान भीड़भाड़ में जेब से गिरे 50 हजार रुपये जीआरपी ने यात्री को वापस करा दिए। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी के अनुसार मंगलवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12428 रीवा एक्सप्रेस में रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर ट्रेन में स्कॉर्ट ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अटेंड किया। इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि 50 हजार रुपये मध्य प्रदेश के सिंघी जिले के चुराघर थाना क्षेत्र के निवासी अजीत पांडेय के थे। भीड़भाड़ के दौरान रुपये उनकी जेब से गिर गए थे, जिन्हें दूसरे यात्री ने उठा लिया था। जीआरपी ने 50 हजार रुपये अजीत पांडेय को सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें