फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जीआरपी ने दो शातिर ट्रेन लुटेरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेला

Mon, 15 Aug 2022 07:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपियों के पास से सोने की एक चैन, दो मोबाइल फोन, 11,150 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे गैग के साथ मिलकर चलती ट्रेनों मे चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने रविवार को दो शातिर ट्रेन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल फोन आदि कीमती सामान बरामद हुआ है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन कठपुला पुल से शकील निवासी रसलगंज, बन्नादेवी एवं सलमान निवासी शाहजमाल, रोरावर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से सोने की एक चैन, दो मोबाइल फोन, 11,150 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे गैग के साथ मिलकर चलती ट्रेनों मे चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जब ट्रेन कॉशन या आऊटर पर धीमी होती है तो चेन पुलिंग कर कूदकर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बन्नादेवी, गांधीपार्क, जीआरपी, देहलीगेट आदि समेत लूट व चोरी के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें