फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Groundwater level: अलीगढ़ भूजल स्तर 27 मीटर पर पहुंचा, अति दोहन नहीं रुका तो बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे शहरवासी

Mon, 09 Feb 2026 12:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जल्द ही अलीगढ़ में पानी का अति दोहन नहीं रुका तो आने वाले समय में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। अलीगढ़ में भूजल का स्तर 27 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
घर के बाहर नल से बहता पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में पीने के पानी की समस्या वर्षों पुरानी है। नगर निगम पानी की सप्लाई ऊपरकोट सहित कई इलाकों में नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में सबमर्सिबल पंप लगवा रखे हैं। इससे प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है। अगर, जल्द ही अति दोहन नहीं रुका तो आने वाले समय में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। अलीगढ़ में भूजल का स्तर 27 मीटर पर पहुंच गया है।

नगर निगम डार्क जोन में है। इससे निपटने के लिए कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल आदि का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगवाए जा रहे हैं।- अजीत कुमार, नोडल अफसर, भूगर्भ जल एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग

विज्ञापन

यह है ब्लॉकवार स्थिति
जिले में 12 ब्लॉक है। इसमें नगर निगम अलीगढ़ को डार्क जोन, इगलास ब्लॉक को क्रिटिकल जोन, चंडौस, गंगीरी, जवां, खैर व लोधा को सेमी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनमें धनीपुर, अतरौली, अकराबाद, बिजौली, गोंडा व टप्पल सामान्य शामिल हैं। इन ब्लॉकों में जलस्तर छह से आठ मीटर, यानी 10 से 15 फुट तक ही है।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख इलाकों का औसत जलस्तर
  • जवाहर पार्क 34.50 मीटर
  • वेयर हाउस सारसौल-25.20 मीटर
  • एएमयू क्षेत्र-25.77 मीटर
  • प्राथमिक स्कूल पुलिस लाइन-31.37 मीटर
  • फायर स्टेशन कोल तहसील-26.85 मीटर
  • प्राइमरी स्कूल दोदपुर-27.60 मीटर
  • एएमयू कृषि फॉर्म-27.60 मीटर
  • प्राइमरी स्कूल धौर्रा माफी-22.75 मीटर
  • जूनियर हाईस्कूल नीबरी-21.63 मीटर
  • कुल औसत जल स्तर -26.95 मीटर

यह है जल दोहन का मानक
  • सामान्य श्रेणी - 06 से 08 मीटर
  • सेमी क्रिटिकल- 15 मीटर (लगभग)
  • क्रिटिकल- 20 से 22 मीटर
  • डार्क जोन-25 मीटर से अधिक

यह है जिले में भूजल की स्थिति
  • अलीगढ़ नगर क्षेत्र 26.95 मीटर
  • इगलास ब्लॉक क्षेत्र 13.71 मीटर
  • चंडौस ब्लॉक क्षेत्र 14.92 मीटर
  • गंगीरी ब्लॉक क्षेत्र 18.78 मीटर
  • जवां ब्लॉक क्षेत्र 11.25 मीटर
  • खैर ब्लॉक क्षेत्र 8.63 मीटर
  • लोधा ब्लॉक क्षेत्र 20.50 मीटर
  • बिजौली ब्लॉक क्षेत्र 15.26 मीटर
  • अतरौली ब्लॉक क्षेत्र 14.82 मीटर
  • धनीपुर ब्लॉक क्षेत्र 17.27 मीटर
  • अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र 05.86 मीटर
  • गोंडा ब्लॉक क्षेत्र 8.52 मीटर
  • टप्पल ब्लॉक क्षेत्र 16.39 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें