फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूल्हा ने लहराई तलवार, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक गार्डन में शादी समारोह में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर दूल्हा ने तलवार लहराई और दुल्हन के भाई को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को दूल्हा जयवीर सिंह, मुकुट सिंह, कालू उर्फ बिजेन्द्र सिंह, गीता एवं अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

छर्रा के सांकरा रोड स्थित मोहल्ला दुर्जनपुरी निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने बेटी पूजा की शादी पाली मुकीमपुर के गांव रायपुर खास नगला बंजारा निवासी मुकुट सिंह के पुत्र जयवीर सिंह के साथ तय की थी। सोमवार की रात को बरात आई। रात करीब एक बजे दूल्हे के बहनोई ने अतिरिक्त दहेज देने की मांग रखने पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के चलते दूल्हा जयवीर सिंह ने अपनी कमर में बंधी तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। इससे दुल्हन का भाई मनवीर सिंह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दूल्हा व बराती फरार हो गए। दुल्हन के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 3.50 लाख रुपये नकद और मोटर साइकिल व अन्य सामान देने के बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार को मिली तहरीर के आधार पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें