फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का लिया संकल्प

Sat, 06 Jun 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर महानगर में पौधारोपण की होड़ रही। यही नहीं विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम कर पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जवाहर पार्क में हरितिमा पर्यावरण सुरक्षा समिति के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम डा.बलकार सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष सपा डा. रक्षपाल सिंह ने कहा कि हरितिमा पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। वरिष्ठ सर्जन डा. सुदर्शन तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये वह मरीजों को उपचार के साथ 2 पौधे मुफ्त में देकर उनकी देखरेख का भी संकल्प कराते हैं। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पर्यावरण में निरन्तर हो रहे असामयिक परिवर्तन को रोकने के लिये पौधारोपण आवश्यक है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि पौधे रोपने से कहीं ज्यादा पौधों को बच्चों की भॉति सेवा एवं देख.रेख कर उन्हें जीवन प्रदान करना आवश्यक है। कवि अशोक अंजुम ने काव्य रचना प्रस्तुत की। कक्षा 2 के छात्र रूद्राक्ष चौधरी ने भी गीत गाकर पानी बचाने का संदेश दिया। गोष्ठी का संचालन सुबोध नन्दन शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी, डा. फायजा अब्बासी, मंजू गौड़ समेत अन्य गणमान्यों ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें