करा-नानऊ मार्ग पर जर्जर सड़क पर पड़ीं गिट्टियां। संवाद
- फोटो : samvad
सांकरा-नानऊ वाली बदहाल सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर चौकस करने का काम शुरू हो गया है। समस्या पर संवाद न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट को अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का ही असर है कि प्रशासन हरकत में आया और गहरे गड्ढों को गिट्टी डालकर पाटना शुरू कर दिया है। राहगीरों ने राहत की सांस ली है और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि आलमपुर चौराहा और गांव लहरा सलेमपुर के पास पूरी सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। घरों से निकलने वाला पानी गड्ढों में भर जाता है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से भरे गड्ढों का अंदाजा न लगने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का यह भी कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। शीघ्र ही स्थायी समाधान के लिए सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि बरसात के मौसम में लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।