फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Suicide: ग्राम पंचायत सदस्य ने फंदे से लटक कर जान दी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 31 Aug 2022 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महेश बघेल (32) ने खेत पर पेड़ से फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब गांववाले खेतों की ओर गए तो उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नगला बसंत निवासी ग्राम पंचायत सदस्य ने घरेलू कलह और मिर्गी की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव नगला बसंत निवासी महेश बघेल (32) अकराबाद की ग्राम पंचायत कटरा मलोई का सदस्य था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व वंदना निवासी गांव मताबई, सिकंदराराऊ के साथ हुई थी। वंदना का घर वालों के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। महेश को मिर्गी के दौड़े भी पड़ते थे। इस वजह से वह परेशान रहता था।

सोमवार रात किसी समय उसने खेत पर पेड़ से फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब गांववाले खेतों की ओर गए तो उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन


महेश की मौत की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उनकी मृतक के परिजनों से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया। मृतक की पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें