फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: इंजन के पट्टे में फंसा युवती का दुपट्टा, गला घुंटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 31 Aug 2022 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अशोक कुमार शर्मा घर पर डीजल इंजन से पशुओं के लिए चारा काटा जा रहा था। चारा काटने के बाद अशोक शर्मा की बेटी क्षमा (20) इंजन को बंद कर रही थी। इसी दौरान उसके गले में पड़ा दुपट्टा पट्टे में फंस गया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव नगला चुन्नी में सोमवार शाम चारा काटने के बाद इंजन बंद करते समय पट्टे में दुपट्टा फंसने पर गला घुंटने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम अशोक कुमार शर्मा घर पर डीजल इंजन से पशुओं के लिए चारा काटा जा रहा था। चारा काटने के बाद अशोक शर्मा की बेटी क्षमा ( 20 ) इंजन को बंद कर रही थी। इसी दौरान उसके गले में पड़ा दुपट्टा पट्टे में फंस गया। जिससे गला घुंटने से क्षमा बेहोश हो गई।

परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षमा परिवार में पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें