फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल मलिक होंगे सर सैयद डे पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

Wed, 07 Oct 2020 12:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक इस वर्ष 17 अक्तूबर को सर सैयद डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। एएमयू के संस्थापक सर सैयद की 203 वीं जयंती पर आनलाइन समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसे वेबकास्ट किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


इस वर्ष के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबा राजनीतिक जीवन रहा मलिक अक्तूबर 2017 से अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे और 21 मार्च, 2018 को उन्हें उड़ीसा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जिस पर वे 28 मई, 2018 तक बने रहे।


उन्हें अगस्त 2018 में जम्मू और कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया। वे अक्तूूबर 2019 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में वे मेघालय के राज्यपाल हैं। सत्यपाल मलिक ने मेरठ विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के अलावा  संवैधानिक और संसदीय अध्ययन संस्थान, भारत की संसद से संसदीय मामलों में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इस समारोह में सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड भी दिए जाएंगे। इस वर्ष का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय वर्ग में डा. गेल मिनल्ट और राष्ट्रीय श्रेणी में अंजुमन-ए-इस्लाम, मुंबई को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी की जामा मस्जिद में कुरान पाठ के बाद सर सैयद दिवस समारोह फ़ज्र की नमाज के साथ शुरू होगा। उसके बाद, कुलपति और अन्य अधिकारी और शिक्षक सर सैयद की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाऐंगे। सर सैयद अकादमी द्वारा सर सैयद के जीवन और सेवाओं पर आधारित पुस्तकों और फोटोग्राफ की एक आनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन सर सैयद अकादमी और मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सहयोग से सर सैयद हाउस में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें