फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यपाल बोलीं- बेटियां खुद को रखें सेफ, नाम बदलकर गुमराह करने वाले से रहें होशियार

Wed, 15 Oct 2025 02:45 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बेटियां खुद को सुरक्षित रखें। कुछ नाम बदलकर आपको बरगलाएंगे आएंगे और अपना स्वार्थ सिद्ध करके अकेला छोड़कर चले जाएंगे।
 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबने पटेल पहुंचीं। दिक्षांत समारोह में राज्यपाल ने संबोंधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियां खुद को सुरक्षित रखें। कुछ नाम बदलकर आपको बरगलाएंगे आएंगे और अपना स्वार्थ सिद्ध करके अकेला छोड़कर चले जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होने कहा कि यूनिवर्सिटी को अनुसंधान पर जोर देना चाहिए। देसी नहीं बल्कि विदेश के यूनिवर्सिटी से भी करार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में 75 फ़ीसदी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। 

अगर इससे कम उपस्थिति होगी तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसमें सांसद- विधायक और न ही कुलपति- शिक्षकों की सिफारिश चलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के इमारत की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इमारत में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं। शिक्षकों को भी और मेहनत करनी होगी। केवल एक दो लेक्चर देकर घर चले जाने की प्रथा पर रोक लगानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें