प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार कासगंज के गांव चंदनपुर भटियारी का भ्रमण करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए कासगंज जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने की मांग की है।
कासगंज डीएम ने इसी भ्रमण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की आवश्यकता बताई है।
अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद ने बताया कि इसके लिए एटा से अपर जिला मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर अलीगढ़ से दो उप जिला मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर तथा जनपद हाथरस से उप जिला मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर की तैनाती की गई है।