फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकारी नलकूप खराब, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सरकारी नलकूप से सैकड़ाें बीघे खेती की सिंचाई होती थी। करीब दो वर्ष से यह नलकूप खराब पड़ा है। कई बार विभाग में शिकायत करने के बावजूद नलकूप सही नहीं कराया गया। इससे सिंचाई का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
सरकारी नलकूप पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम मैमड़ी का सरकारी नलकूप दो साल से खराब है। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। परेशान किसानों ने 26 जुलाई को प्रदर्शन कर नलकूप को सही कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


किसानों के अनुसार इस सरकारी नलकूप से सैकड़ाें बीघे खेती की सिंचाई होती थी। करीब दो वर्ष से यह नलकूप खराब पड़ा है। कई बार विभाग में शिकायत करने के बावजूद नलकूप सही नहीं कराया गया। इससे सिंचाई का संकट बना हुआ है।

प्रदर्शन कर किसानों ने नलकूप को जल्द सही कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, मनवीर सिंह, लकीराम, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, नन्नू सिंह, सौरभ कुमार, महावीर सिंह, चंद्रकांत, महीलाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें