फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफन करने से पहले टाइम कैप्सूल का अध्ययन कराए सरकार : राजवीर दिलेर

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र को दिखाते सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टाइम कैप्सूल को दफन करने की तैयारी में जुटा है। हाथरस के सांसद एवं एएमयू के कोर्ट सदस्य राजवीर दिलेर ने दफन के पूर्व टाइम कैप्सूल का अध्ययन कराने की मांग की है ताकि अगली पीढ़ी तक सही इतिहास पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

एएमयू के 100 साल पूरे होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टाइम कैप्सूल को जमीन में दफन करने का फैसला लिया गया है। सांसद राजवीर दिलेर का कहना है कि टाइम कैप्सूल हजारों वर्ष तक जमीन में संरक्षित रहेगा। इस टाइम कैप्सूल में कोई गलत तथ्य न जाए, इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति तथा उसमें क्या दफन किया जा रहा है, उसकी पूरी जानकारी सरकार के पास अवश्य होनी चाहिए। सांसद दिलेर का कहना है कि उचित तो यह रहेगा कि इस इतिहास को दफन करने से पूर्व सरकार अध्ययन कराकर ही अनुमति दें ताकि आने वाली पीढ़ियों को सही इतिहास की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें