फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति सरकार संवेदनशील - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति संवेदनशील है । अधिकाधिक निवेश बढ़ाने के लिए सरकार उद्यमियों, निवेशकों को हर संभव सहूलियतें भी दे रही हैं। डीएम ने उद्योग बंधु की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में 20 से अधिक मामले लंबित मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। आठ मामले आवास विभाग से जुड़े हुए थे। इस पर विभागीय अफसरों ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को उद्योग बंधु की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल उद्यमियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। अग्निशमन विभाग से जुड़े मामलों का समय से निस्तारण न होने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगायी। छेरत सीडीएफ इंडस्ट्रियल एरिया में सडक निर्माण एवं मरम्मत का एस्टीमेट शासन को भेजने के निर्देश दिए। तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
डीएम ने तीन इकाइयों की स्टॉप शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में सैद्यांतिक सहमति देते हुए आरएम यूपीएसआईडीसी को निर्देशित किया कि वह स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मिनी औद्यौगिक इकाईयों में खाली पडे भूखंड जिन पर इकाइयों का संचालन नहीं किया जा रहा है को निरस्त करने के निर्देश दिए। बाट - माप अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर उपायुक्त राज्य जीएसटी को रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने 11 से 17 अगस्त तक आजादी का अमृृत महोत्सवऱ् के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जोश के साथ मनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें