इन आवासों में अवैध रूप से रह रहे मोहम्मद हारिस, जीशान, मसूद खान, अफजल अहमद, कमर सुल्ताना, रोहित शुक्ला सहित लगभग 35-40 लोगों को दिसंबर 2025 में ही नोटिस जारी कर दिया गया था।
अलीगढ़ नगर निगम ने सिविल लाइन थाने के पीछे दोदपुर स्थित क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को 22 अप्रैल तक आवास खाली करने की अंतिम समय सीमा दी है। यदि इस अवधि में आवास खाली नहीं किए गए, तो 23 अप्रैल को पुलिस बल के साथ नगर निगम खुद कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
सोमवार को नगर आयुक्त ने उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में इन आवासों में रह रहे लोगों की विशेष सुनवाई की। इस दौरान 40 से अधिक कब्जाधारियों को अपने स्वामित्व के साक्ष्य प्रस्तुत करने का मौका दिया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका। अधिकांश लोगों ने तर्क दिया कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी के समय से यहां रह रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि केवल लंबे समय से रहने मात्र से स्वामित्व का अधिकार नहीं मिल जाता।
दिसंबर 2025 में ही दिया गया था नोटिस
नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि इन आवासों में अवैध रूप से रह रहे मोहम्मद हारिस, जीशान, मसूद खान, अफजल अहमद, कमर सुल्ताना, रोहित शुक्ला सहित लगभग 35-40 लोगों को दिसंबर 2025 में ही नोटिस जारी कर दिया गया था। तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद कब्जाधारियों ने जगह खाली नहीं की, जिसके चलते अब यह सख्त निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
23 अप्रैल को होगी बड़ी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति प्रभारी को तत्काल अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि 22 अप्रैल के बाद किसी भी बहानेबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 23 अप्रैल को नगर निगम का दस्ता पुलिस बल और आवश्यक मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचकर आवासों को खाली कराएगा।