फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: 1000 वर्गगज सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त, चहारदीवारी की ध्वस्त

Fri, 10 Jan 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

असदपुर क्यामपुर में नीहार मीरा स्कूल के पास नगर निगम की करीब 1000 वर्गगज सरकारी जमीन है। इस जमीन पर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
अवैध कब्जा को जेसीबी से ढहाती प्रवर्तन दल की टीम - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के असदपुर क्यामपुर में 10 जनवरी को नगर निगम और तहसील की टीम ने 1000 वर्गगज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जेसीबी लगाकर बनाई गई चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। साथ ही नोटिस जारी किया कि आगे से अगर कोई निर्माण हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के असदपुर क्यामपुर में नीहार मीरा स्कूल के पास नगर निगम की करीब 1000 वर्गगज सरकारी जमीन है। इस जमीन पर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि यह पट्टे की जमीन है। सहायक नगर आयुक्त ने अभिलेख आदि की जांच कर तहसील प्रशासन से भी जांच कराई। कोल तहसील के अभिलेखों में पट्टा नहीं मिला। इसके बाद से पट्टे को अवैध करार देकर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी को कुछ लोग इसी सरकारी जमीन पर चहारदीवारी बना रहे थे। इसकी सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की अगुवाई में नगर निगम के संपत्ति कर विभाग के सहायक विजय गुप्ता, प्रवर्तन दल टीम और तहसील से लेखपाल व कानूनगो पहुंचे गए। टीम ने जेसीबी से चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें