सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नवाचार के तहत ’’यशोदा’’ कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन जनपद में 1727 बच्चों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वर्ण प्राशन कराया गया है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली जोशी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, सीडीपीओ सुशील कुमार, सुपरवाइजर नवनीत शर्मा, जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक डॉ. शुभेंदु विकास साहू, डॉ. पिंकी शर्मा, डॉ. अरूण सिंह एवं लाभार्थी बच्चे मौजूद रहे।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए स्वर्ण प्राशन कराया गया। सहभागिता योजना के तहत परिवार को दुधारू गाय भी प्रदान की जा रही है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नवाचार के तहत ’’यशोदा’’ कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन
यशोदा कार्ड का पूरा ब्यौरा गूगल शीट पर अपलोड किया गया है। जिसके माध्यम से संबंधित विभागों को हर महीने बच्चों को पूरी जानकारी अपलोड की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि ’’यशोदा’’ एक बहु आयामी कार्यक्रम है।
जिसमें कुपोषित बच्चों के परिवार में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन जनपद में 1727 बच्चों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वर्ण प्राशन कराया गया है।
विज्ञापन
स्वर्ण प्राशन के तहत देशी घी, शहद, ब्रह्मी और स्वर्ण भस्म के घोल के दो ड्रॉप पिलाए गए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली जोशी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, सीडीपीओ सुशील कुमार, सुपरवाइजर नवनीत शर्मा, जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक डॉ. शुभेंदु विकास साहू, डॉ. पिंकी शर्मा, डॉ. अरूण सिंह एवं लाभार्थी बच्चे मौजूद रहे।