अलीगढ़ दौरे पर आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सादा भोजन ही पसंद किया। उनके खाने में सूखे और भुने मेवे, सेब के साथ अन्य फल परोसे गए। खाने में ब्रोकली सूप, खिचड़ी के साथ पत्ता गोभी, रोटी, सलाद व अन्य व्यंजन शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा टीम ने खाने की गुणवत्ता और शुद्धता जांच की। अलीगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आई राज्यपाल मंगलवार सायं 6.50 बजे अलीगढ़ पहुंची।
सर्किट हाउस में पहुंचने के बाद उन्होंने हल्का नाश्ता लिया। इसके बाद रात करीब पौने नौ बजे ब्रोकली का सूप लिया। इसके बाद हलके मसाले की खिचड़ी, पत्ता गोभी की सब्जी व चपाती का आनंद उठाया। उनके साथ उनकी बेटी व उनकी दो मित्र भी साथ आई। यह खाना उनके कुक जुल्फिकार अली नाम के कुक ने तैयार किया। भोजन तैयार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाने की गुणवत्ता की परख की।